मुंबई , अगस्त 13 -- महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क के खिलाफ चलाए गए दो अलग-अलग अभियानों में 15,018 बोतल कोडिन-आधारित कफ सिरप, 12,240 ट्रामाडोल गोलियां और 1.060 किलोग्राम चरस जब्त की है।
अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि इन कार्रवाइयों के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया जिनमें एक पुरुष और एक महिला है। पहले ऑपरेशन के तहत एनसीबी अधिकारियों ने आठ अगस्त को गुजरात से मुंबई आ रही एक यात्री बस को रोका और 108 किलोग्राम वजन की 1,080 बोतल कोडिन-आधारित कफ सिरप जब्त की। इस सिलसिले में भिवंडी निवासी एन. शेख को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान शेख ने वडोदरा स्थित एक वितरक के बारे में जानकारी दी, जिसके आधार पर एनसीबी ने गुजरात के एक गोदाम में छापेमारी कर 13,938 बोतल कफ सिरप और 12,240 ट्रामाडोल गोलियां बरामद कीं। इस तरह पहले ऑपरेशन में कुल 15,018 कफ सिरप की बोतलें और 12,240 ट्रामाडोल गोलियां जब्त की गईं, जिन्हें मुंबई, भिवंडी और आसपास के इलाकों में अवैध रूप से बेचा जाना था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित