नागपुर , जून 15 -- महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन ने क्रॉस वोटिंग रोकने के उद्देश्य से नागपुर के पार्षदों को मुंबई और गोवा भेजा है।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 18 जून को होने वाले विधान परिषद चुनाव की तैयारियों के सिलसिले में नागपुर के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पार्षदों को मुंबई में 'डिनर पे चर्चा' के लिए बुलाया है। महायुति के पास हालांकि काफी संख्याबल है और उसके लगभग छह उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं, फिर भी गठबंधन अपने बाकी उम्मीदवारों की आसान जीत सुनिश्चित करने और आखिरी समय में किसी भी राजनीतिक अनहोनी से बचने के लिए सावधानी बरत रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित