कोल्हट सिंधुदुर्ग , जून 22 -- महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग में सोमवार को एक कार के पेड़ से टकराने से दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक यह घटना आज अपराह्न मुंबई-गोवा राजमार्ग पर सिंधुदुर्ग जिले के नेमले गांव में हुई। हादसे के समय तीन महिलाओं समेत पांच लोग गोवा के सालिगाओ से भिरवंडे कंकावली जा रहे थे। इसी दौरान एरंडवाकवाड़ी के पास चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा कार सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गयी। इस घटना में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें सावंतवाड़ी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मृतकों की पहचान नानोडकर (58) और विलासिनी सतारदेकर (54) के रूप में की है, जबकि घायलों में कार चालक सनी नानोडकर (36), उज्ज्वला कांबले (48) और पांडुरंग नानोडकर (65) शामिल हैं। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित