कोल्हापुर , मई 13 -- महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले में दुर्भाग्यपूर्ण घटना में वैभववाड़ी तालुका के करुल गांव में एक बांध में तीन स्कूली छात्राएं की डूबकर मौत हो गई।
वैभववाड़ी पुलिस के सूत्रों के अनुसार, पांच स्कूली छात्राओं का एक समूह करुल स्थित बांध में नहाने गया था। उनमें से तीन पानी की गहराई का अंदाजा न लगा पाने के कारण डूब गईं, जबकि पास मौजूद लोगों ने दो अन्य को बचा लिया।
इस घटना की सूचना मिलते ही करुल स्थित बांध पर बड़ी संख्या में नागरिक जमा हो गए। पुलिस घटना की जांच कर रही है, जबकि मृत लड़कियों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित