कोल्हापुर/रायगढ़ , मई 11 -- महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एपी) की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनेत्रा पवार ने सोमवार को कहा कि कोंकण क्षेत्र, जो वास्तव में देवताओं की भूमि है, स्थानीय लोगों की अपार मेहनत के कारण महाराष्ट्र के विकास की रीढ़ है।

रोहा शहर के अष्टमी नगर परिषद क्षेत्र में विभिन्न विभागों के विभिन्न शिलान्यास समारोह के बाद आयोजित एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करते हुए सुश्री पवार ने याद किया कि दिवंगत अजीत पवार ने हमेशा तटीय कोंकण क्षेत्र के विकास का समर्थन किया था और वह यहां के लोगों से बहुत प्यार करते थे। उन्होंने कहा कि विकास का मतलब सिर्फ कंक्रीट की सड़कें बनाना नहीं है बल्कि लोगों के जीवन में आर्थिक समृद्धि एवं खुशहाली लाना है।

इस अवसर राकांपा (एपी) के प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे ने कहा कि "अब कोई और दादा नहीं होंगे लेकिन उन्होंने हमें जो दृष्टिकोण दिया है उसके साथ हम काम करना जारी रखेंगे।" उन्होंने यह भी कहा कि जिस तरह मायावती को 'बहनजी', ममता को 'दीदी' और जयललिता को 'अम्मा' के नाम से जाना जाता है उसी तरह उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा अजित पवार को देश की पहली 'भाभी' के नाम से जाना जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित