मुंबई , अगस्त 07 -- महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने दिवंगत पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज पर आधारित पुस्तक 'अग्निशिखा सुषमा स्वराज' के हिंदी अनुवाद का लोकार्पण किया।

उल्लेखनीय है कि डॉ. मेधा सोमैया द्वारा मूल रूप से मराठी में लिखी गई इस पुस्तक का हिंदी तर्जुमा अमरजीत मिश्रा ने किया है।

राज्यपाल ने इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज को एक बहुआयामी व्यक्तित्व बताते हुए कहा कि उन्होंने अपने लंबे और शानदार राजनीतिक करियर के दौरान संभाले गए हर पद पर गहरी छाप छोड़ी। उन्होंने सार्वजनिक जीवन में स्वराज के योगदान की सराहना करते हुए उनके नेतृत्व, प्रशासनिक क्षमताओं और देशसेवा के प्रति उनके समर्पण पर प्रकाश डाला।

इस लोकार्पण समारोह में पूर्व केंद्रीय मंत्री किरीट सोमैया, पार्षद नील सोमैया, मुंबई के पूर्व उप महापौर अरुण देव और विभिन्न क्षेत्रों से आए अन्य मेहमान मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित