Maha: Minster Shelar slams opposition over Ranchi lathi-charge, asks if Rahul will seek resignationsMumbai, Aug 11 (UNI) Maharashtra Cultural Affairs Minister Advovate Ashish Shelar today launched a sharp attack on the opposition over the alleged police action against government job aspirants protesting in Ranchi against the alleged JPSC paper leak, and questioned whether senior Congress leader Rahul Gandhi would demand accountability from the Jharkhand government.मुंबई, 11 अगस्त (वार्ता) महाराष्ट्र के सांस्कृतिक मामलों के मंत्री आशीष शेलार ने मंगलवार को विपक्ष पर तीखा हमला किया। यह हमला रांची में जेपीएससी पेपर लीक के आरोपों के खिलाफ विरोध कर रहे सरकारी नौकरी के उम्मीदवारों पर कथित पुलिस कार्रवाई को लेकर किया गया। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी झारखंड सरकार से जवाबदेही की मांग करेंगे।

Addressing media at the BJP state office here, he alleged that candidates were protesting "peacefully and in a disciplined manner", demanding employment and action over the JPSC paper leak. He said barbed wire was put up, tear gas was used and a lathi-charge was carried out on them.यहां भाजपा के राज्य कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि उम्मीदवार जेपीएससी पेपर लीक मामले में कार्रवाई और नौकरी की मांग को लेकर शांतिपूर्ण और अनुशासित तरीके से विरोध-प्रदर्शन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वहां कंटीले तार लगाए गए, आंसू गैस का इस्तेमाल किया गया और उन पर लाठीचार्ज किया गया।

"No amount of condemnation is enough for this inhuman assault. The job-aspirants were beaten as if they were enemies," Shelar said and questioned the silence of Congress leader Rahul Gandhi and Jharkhand Chief Minister Hemant Soren.श्री शेलार ने कहा, "इस अमानवीय हमले की जितनी भी निंदा की जाए वह कम है। नौकरी के उम्मीदवारों को ऐसे पीटा गया जैसे वे दुश्मन हों।" उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की चुप्पी पर भी सवाल उठाए।

"This is not just a JMM government. Rahul Gandhi is leading it with 16 MLAs and four ministers. What stance will Rahul Gandhi and Hemant Soren take now? Have the opposition shut their ears?" he asked.उन्होंने कहा, "यह सिर्फ़ जेएमएम की सरकार नहीं है। राहुल गांधी 16 विधायकों और चार मंत्रियों के साथ इसमें शामिल हैं हैं। अब राहुल गांधी और हेमंत सोरेन क्या रुख अपनाएंगे? क्या विपक्ष ने अपने कान बंद कर लिए हैं?"Shelar also targeted Shiv Sena (UBT) chief Uddhav Thackeray and his cousin Maharashtra Navnirman Sena (MNS) president Raj Thackeray, asking why they were silent and whether Thackeray would visit Ranchi.श्री शेलार ने शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे और उनके चचेरे भाई, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे पर भी निशाना साधा और पूछा कि वे चुप क्यों हैं और क्या ठाकरे रांची जाएंगे।

He accused the opposition of "politics of convenience" and "selective protests".उन्होंने विपक्ष पर सुविधा की राजनीति और चुनिंदा विरोध करने का आरोप लगाया।

"The opposition shows concern where it gets political benefit and remains silent where its own governments use force. This is Pootna Maushi's love," he remarked sarcastically.उन्होंने तंज कसते हुए कहा, "विपक्ष वहीं चिंता करता है जहां उसे राजनीतिक फ़ायदा मिलता है और वहां चुप रहता है जहां उसकी अपनी सरकारें हैं। यह पूतना मौसी वाला प्यार है।"The BJP leader demanded that the Congress-JMM government in Jharkhand immediately accept the students' demands. He also sought an "unconditional apology" from Rahul Gandhi and the Congress for its "double standards".भाजपा नेता ने मांग की कि झारखंड में कांग्रेस-जेएमएम सरकार तुरंत छात्रों की मांगें मान ले। उन्होंने राहुल गांधी और कांग्रेस से उनके दोहरे रवैये के लिए बिना शर्त माफ़ी की भी मांग की।

On Parliament, Shelar alleged that Leader of Opposition in Lok Sabha Rahul Gandhi was disrupting proceedings by making "false statements" and avoiding debate.श्री शेलार ने आरोप लगाया कि संसद में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी झूठे बयान देकर और बहस से बचकर कार्यवाही में बाधा डाल रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित