भंडारा , अप्रैल 01 -- महाराष्ट्र के भंडारा जिले में सकोली तहसील के अमगांव गांव में बाघ ने एक महिला पर हमला कर दिया, जिनसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गयी।
सूत्रों ने बताया कि पीड़ित महिला की पहचान छाया मुंगमोडे के रूप में हुई है। वह बुधवार सुबह करीब 10 बजे जब खेत में काम कर रही थी, तभी एक बाघ ने उस पर हमला कर दिया। उसके गले और कान पर गंभीर चोटें आई हैं, जिसके बाद उसे तुरंत सकोली उप-जिला अस्पताल ले जाया गया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित