मुंबई , मई 13 -- महाराष्ट्र के बारामती में बुधवार को एक प्रशिक्षु पायलट ने विमान में तकनीकी खराबी की आशंका के बाद उसका लेंडिंग खेत में किया।

घटना में प्रशिक्षु पायलट सुरक्षित है, लेकिन विमान को काफी नुकसान पहुंचा है।

बारामती हवाई पट्टी पर रेड बर्ड एविएशन के फ्लाइट ट्रेंनिंग ऑर्गेनाइजेशन में प्रशिक्षु पायलट उस समय सोलो प्रशिक्षण उड़ान पर था। उसने एक बार सर्किट पूरा करने के बाद लैंडिंग की और दोबारा सर्किट में गया था।

बारामती हवाई पट्टी के पास गोजुबोवी इलाके में पायलट को विमान में तकनीकी खराबी का पता चला। इसके बाद उसने विमान को खेत में उतारने का फैसला किया।

नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने बताया कि वह घटना की जांच कर रहा है।

रेड बर्ड एविएशन का यह टेकनैम 2008जेसी विमान था जिसकी पंजीकरण संख्या वीटी-आरएफवाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित