नयी दिल्ली , मई 22 -- चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र और तमिलनाडु से राज्यसभा की दो रिक्त सीटों के लिए उप चुनाव 18 जून को कराने की घोषणा की है।

ये दोनों रिक्तियां क्रमशः श्रीमती सुनेत्रा अजीत पवार और श्री सी वी षणमुगम के त्यागपत्र से उत्पन्न हुई हैं। महाराष्ट्र से निर्वाचित श्रीमती सुनेत्रा पवार ने राज्यसभा की सदस्यता से 6 मई को और श्री षणमुगम ने 7 मई को इस्तीफा दिया था इनका कार्यकाल क्रमशः 4 जुलाई 2028 और 29 जून 2028 को समाप्त होना था ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित