पुणे , मई 02 -- महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने शनिवार को 12वीं कक्षा (एचएससी) का परिणाम घोषित कर दिया है, जिसमें कुल 89.79 विद्यार्थी पास हुए। इस वर्ष लड़कियां फिर बाजी मारी और उनका पास प्रतिशत 93.15 रहा। लड़कों का प्रतिशत 86.80 रहा।

कोंकण संभाग ने 94.14 प्रतिशत के साथ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

यह घोषणा एक संवाददाता सम्मेलन में की गई, जिसे शिक्षा आयुक्त सचिंद्र प्रताप सिंह और राज्य बोर्ड के अध्यक्ष त्रिगुण कुलकर्णी ने संबोधित किया। अधिकारियों ने बताया कि पिछले साल की तुलना में इस बार कुल परिणाम में लगभग दो प्रतिशत की गिरावट आई है।

पूरे राज्य में आयोजित एचएससी परीक्षा में लगभग 14.58 लाख छात्र शामिल हुए थे। फरवरी और मार्च के महीनों में कुल 153 विषयों की परीक्षाएं आयोजित की गई थीं। छात्र दोपहर 1 बजे से आधिकारिक वेबसाइटों पर अपने व्यक्तिगत परिणाम ऑनलाइन देख सकते हैं।

सभी संभागों में कोंकण संभाग का पास प्रतिशत सबसे अधिक 94.14 रहा, जबकि लातूर संभाग का परिणाम सबसे कम 84.14 प्रतिशत रहा। यह परिणाम कभी मशहूर रहे 'लातूर पैटर्न' के लिए एक झटका माना जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित