नंदुरबार , अक्टूबर 20 -- महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले के अक्कलकुवा तालुका में सरकारी भांगरापानी आश्रम स्कूल से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है जहां छात्रों को परोसे गए खाने में कथित तौर पर एक मरी हुई छिपकली मिली है।
यह खाना एक सेंट्रल किचन से सप्लाई किया गया था। इस घटना से जुड़े वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं, जिससे भारी आक्रोश फैल गया है। इसके साथ ही आश्रम स्कूलों में रहने वाले आदिवासी छात्रों की सेहत और सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं भी खड़ी हो गई हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित