वाशिम , जून 14 -- महाराष्ट्र के इस जिले में आज सुबह अडान नदी में डूबने से दो युवकों की मौत हो गयी।

यह घटना मनोरा तहसील के इनझोरी गांव में श्री गोमुखेश्वर संस्थान के पास हुई, जहां ये युवक तैरने गये थे।

रिपोर्टों के मुताबिक, उनमें से एक युवक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। इसे बचाने के प्रयास में दूसरे युवक ने भी नदी में छलांग लगा दी। लेकिन इस प्रक्रिया में दोनों ही डूब गये।

मृतकों की पहचान अमरावती जिले के भातकुली निवासी दर्शन सुनील वावगे (23) और इनझोरी गांव निवासी शुभम अमोल धोंडे (18) के रूप में हुई है।

ग्रामीणों ने खोज अभियान शुरू किया और पुलिस तथा बचाव अधिकारियों को सूचित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित