धुले , जून 14 -- महाराष्ट्र के धुले शहर में ठगी की एक चौंकाने वाली घटना सामने आयी है, जहां दो ठगों ने एक 72 वर्षीय बुजुर्ग महिला को झांसे में लेकर करीब आठ तोला सोने के गहने हड़प लिये।
यह घटना जिला न्यायालय परिसर के पास हुई, जिसका पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया है। पीड़िता की शिकायत पर शहर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, मिल कंपाउंड क्षेत्र स्थित जगदंबा हाउसिंग सोसायटी में रहने वाली प्रतिभा प्रकाश कुलकर्णी रोज की तरह सुबह टहलने निकली थीं। जिला न्यायालय के पास दो अज्ञात व्यक्ति उनसे रास्ता पूछने के बहाने बातचीत करने लगे।
आरोपियों ने उन्हें डराते हुए कहा कि उनके घर में बड़ा संकट आ गया है और उनके बच्चे की जान खतरे में है। इसके बाद उन्होंने कथित तौर पर कुछ धार्मिक अनुष्ठान का हवाला देकर महिला से गहने उतारने को कहा।बुजुर्ग महिला उनकी बातों में आ गयीं और अपने गहने उतारकर उन्हें सौंप दिये। इसके बाद ठगों ने उनसे कहा कि वह पीछे मुड़कर देखे बिना 51 कदम आगे चलें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित