मुंबई , अगस्त 04 -- महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को यहां कांग्रेस कार्यालय में घुसकर जोरदार प्रदर्शन किया।
यह हंगामा महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल की पत्रकार वार्ता के दौरान हुआ। राकांपा कार्यकर्ता कांग्रेस के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर नेत्रा पवार को कथित तौर पर "गूंगी गुड़िया" कहे जाने का विरोध कर रहे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित