सांगली , नवंबर 08 -- महाराष्ट्र सरकार की पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होल्कर शेतकरी कर्ज़मुक्ति योजना 2026 के चौथे चरण के तहत गत चार नवंबर को सांगली जिले में 8,400 से ज़्यादा किसानों के ऋण खाते में 55.48 करोड़ रुपये की रकम भेजी गई है।
आज यहां जारी एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि कुल रकम में से, 45.38 करोड़ रुपये जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक ने दिए और बाकी 10.10 करोड़ रुपये राष्ट्रीयकृत बैंकों ने दिए।
विज्ञप्ति में कहा गया है कि 8,484 किसानों की चौथी सूची गत 23 अक्टूबर को जारी की गई थी, जिसमें जिला सहकारी केन्द्रीय बैंकों के 8,318 और राष्ट्रीयकृत बैंकों के 166 किसान शामिल थे। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार ऋण माफ़ी बांटने के इस चरण में सहकारी बैंकों से 7,367 किसानों और राष्ट्रीयकृत बैंकों से 911 किसानों को फ़ायदा मिला है।
इससे पहले ज़िले के पहली सूची से पात्र किसानों को 156.54 करोड़ रुपये, दूसरी सूची से 67.25 करोड़ रुपये और तीसरी सूची में 15.46 करोड़ रुपये का ऋण माफ किया जा चुका है।
सांगली ज़िले के किसानों को अब तक कुल 294.73 करोड़ रुपये की ऋण माफ़ी का दी जा चुकी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित