मुंबई , फरवरी 07 -- शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता रोहित पवार ने शनिवार को कहा कि वह 10 फरवरी को उस दुखद विमान दुर्घटना से जुड़े संदेहों पर बात करेंगे, जिसमें पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार की मौत हो गयी थी।

उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि 12 फरवरी को दोनों राकांपा गुटों के विलय पर वह अजित पवार के विचारों की भी जानकारी देंगे।

श्री पवार ने कहा है कि वह 10 तारीख को दुर्घटना के बारे में उठ रहे सवालों पर और 12 तारीख को इस पर बात करेंगे कि विलय के संबंध में अजित दादा क्या चाहते थे। उन्होंने यह भी कहा कि वह संवाददाता सम्मेलन कर अजित दादा की इच्छाओं के साथ-साथ दोनों राकांपा दलों के विलय के संबंध में वास्तव में क्या हुआ था, इस पर बात करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित