कोल्हापुर/रत्नागिरी , नवंबर 01 -- रत्नागिरी जिले के संगमेश्वर तहसील के तुरल इलाके में रविवार तड़के एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से तेंदुए की मौके पर ही मौत हो गई।

वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, यह तेंदुआ शिकार की तलाश में या अपने ठिकाने को बदलते हुए तड़के जंगल क्षेत्र से हाईवे पार कर रहा था, तभी वहां से गुजर रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तेंदुआ गंभीर रूप से घायल हो गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

रविवार सुबह हाईवे से गुजर रहे चालकों ने तेंदुए का शव देखा और तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की एक टीम मौके पर पहुंच गई।

वन विभाग की टीम मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित