धुले , मार्च 17 -- महाराष्ट्र के धुले शहर में मंगलवार को राज्य सड़क परिवहन निगम की बस में भीषण आग लग गई, लेकिन बस खाली होने के कारण कोई घायल नहीं हुआ।
अचानक हुई इस घटना से राजमार्ग पर अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया और भारी यातायात जाम लग गया।
बस में आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ी तुरंत मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। शिवशाही बस में भीषण आग दोपहर के समय धुले शहर के पास पारोला-चौफुली पुल पर उस समय लगी, जब बस क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) निरीक्षण करवाने के लिए जा रही थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित