धुले , अक्टूबर 11 -- महाराष्ट्र में धुले ज़िले के नागांव गांव के पास रविवार को मुंबई-आगरा राजमार्ग करते समय एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक नर तेंदुए की मौत हो गई, जिससे मार्ग पर यातायात जाम हो गया।
शुरुआती जानकारी के मुताबिक तेंदुआ आज रात करीब 8.30 बजे सड़क पार कर रहा था, तभी एक गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी।
घटना के एक वीडियो में कथित तौर पर तेंदुआ टक्कर के तुरंत बाद दर्द से तड़पता हुआ दिख रहा है।
घटना की जानकारी मिलने पर वन विभाग के लोग मौके पर पहुंचे और तेंदुए को राजमार्ग से हटाया। इसके बाद शव को एक सरकारी गाड़ी में वन विभाग कार्यालय ले जाया गया।
वन विभाग ने तेंदुए की मौत के कारणों का पता लगाने और इसमें शामिल गाड़ी की पहचान करने के लिए जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित