ठाणे , अप्रैल 17 -- मुंबई की पार्षद सहर शेख के पिता यूनुस शेख ने फर्जी जाति प्रमाण पत्र मामले में अपने और अपनी बेटी के खिलाफ लगे सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। पिछले दो दिनों से 'संपर्क से बाहर' बताए जा रहे यूनुस शेख आज अचानक मुंब्रा पुलिस स्टेशन पहुंचे और पुलिस के साथ संक्षिप्त बातचीत के बाद मीडिया के सामने अपना पक्ष रखा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित