गोंदिया , सितंबर 08 -- महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में गोंदिया-बालाघाट मार्ग पर सोमवार देर रात एक तेज रफ्तार ट्रक और पिकअप वाहन (बोलेरो) के बीच हुई आमने-सामने की भीषण टक्कर में तीन साल के बच्चे समेत कम से कम छह मजदूरों की मौत हो गई और सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा गोंदिया शहर से करीब पांच किलोमीटर दूर नागरा-मोहरनटोली इलाके के पास उस समय हुआ जब मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले से मजदूरों और उनके परिवारों को लेकर तेलंगाना जा रही एक पिकअप गाड़ी सामने से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि पिकअप वाहन के परखच्चे उड़ गए और कई लोग मलबे में बुरी तरह फंस गए।
दुर्घटना में मारे गए सभी छह लोग मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के निवासी थे। मृतकों की पहचान आरुष मात्रे (3), किरण संतोष वैद्य (26), संतोष मात्रे (38), सुशीला मात्रे (35), रूपसेन सत्यकार (35) और ज्योति सत्यकार (32) के रूप में की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित