कोल्हापुर , मई 26 -- महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में कोल्हापुर-गगनबावड़ा राजमार्ग पर मराली गांव के पास मंगलवार को सड़क हादसे में एक डॉक्टर की मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक की पहचान डॉक्टर सुनील सुरेश नंदगांवकर (29) के रूप में हुई है। वह जिले की गगनबावड़ा तहसील के धुमालवाड़ी का रहने वाला था और आज सुबह अपने क्लिनिक को खोलने के लिए सालवन गांव जा रहा था कि मराली गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी कार को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मामले में आगे की जांच जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित