हिंगोली , जून 13 -- महाराष्ट्र में आरक्षण का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है। यहां के हिंगोली में आयोजित एक ओबीसी जागरूकता बैठक में आंदोलनकारियों ने सरकार पर अन्य पिछड़ा वर्ग के साथ गंभीर भेदभाव करने का आरोप लगाया है।
ओबीसी कार्यकर्ता नवनाथ वाघमारे और प्रोफेसर लक्ष्मण हाके ने आरोप लगाया कि सरकार ओबीसी समुदाय के साथ अन्यायपूर्ण व्यवहार कर रही है। उन्होंने विभिन्न आरक्षण आंदोलनों के दौरान जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के लिए बनाई गई सरकारी मुआवजा नीति पर कड़े सवाल उठाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित