मुंबई , अक्टूबर 05 -- महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में पैठन के पास रविवार को संकरे रास्ते पर मोटरसाइकिल और राज्य परिवहन (एसटी) बस के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में पिता-पुत्री समेत एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
हादसा एक मोड़ पर तब हुआ, जब संतुलन खोने के कारण एसटी बस सामने से आ रही मोटरसाइकिल से टकरा गयी।
पुलिस ने मृतकों की पहचान अशोक भलेराव, कृष्णा गायकवाड़ और रितुजा उर्फ छकुली कृष्णा गायकवाड़ के रूप में की है। तीनों एक ही मोटरसाइकिल पर सवार थे। पीड़ितों में पिता-पुत्री और एक अन्य रिश्तेदार शामिल है।
हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें एसटी बस और मोटरसाइकिल की टक्कर दिखाई दे रही है।
पैठन पुलिस ने मामला दर्ज कर तीनों पीड़ितों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित