मुंबई , जुलाई 26 -- भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को मुंबई और ठाणे जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जबकि पड़ोसी रायगढ़ जिले को ऑरेंज अलर्ट पर रखा है और इलाके के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी दी है।
हालांकि, मौसम विभाग ने कहा है कि सोमवार के बाद बारिश की तीव्रता कम होने की संभावना है और अगले कुछ दिनों में केवल मध्यम बारिश होने की उम्मीद है।
मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन (एमएमआर) में आज आसमान में बादल छाए रहे और दिन भर रुक-रुक कर बारिश होती रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित