अमरावती , मई 19 -- महाराष्ट्र में अमरावती जिले की वारुद तहसील में शेंदुरजना घाट के पास पुसली बांध में एक दुखद घटना में तीन नाबालिग भाई-बहन डूब गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
मृतकों की पहचान सतनूर क्षेत्र के निवासी पंकज संतूलाल उइके (10), प्रिया संतूलाल उइके (8) और पवन संतूलाल उइके (7) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, किसी भी बच्चे को तैरना नहीं आता था और गहरे पानी में जाने के बाद उनक डूबने की आशंका है। पुलिस ने बताया कि उइके परिवार मूल रूप से मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के घनबिंद्रा गांव का रहने वाला है और पिछले कुछ वर्षों से सतनूर में कृषि भूमि पर देखभालकर्ता के रूप में काम कर रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित