कोटा , अगस्त 13 -- राजस्थान में कोटा में स्वाधीनता दिवस समारोह-2026 शनिवार को महाराव उम्मेदसिंह स्टेडियम नयापुरा में मनाया जायेगा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर सुबह सवा नौ बजे ध्वजारोहरण करके परेड का निरीक्षण करेंगे और मार्च-पास्ट की सलामी लेंगे। इस अवसर पर राज्यपाल का संदेश भी पढ़ा जायेगा।

समारोह के दौरान स्वतंत्रता सेनानियों, वीरांगनाओं एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान किया जायेगा। साथ ही, सामूहिक व्यायाम, समूह गीत एवं सामूहिक नृत्य प्रस्तुति, बैंड प्रदर्शन आदि कार्यक्रम होंगे। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ होगा।

मुख्य अतिथि शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर इससे पहले सुबह नौ बजकर पांच मिनट पर शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पण करेंगे। 14 अगस्त को शाम छह बजे से सिआम ऑडिटोरियम नयापुरा में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा जिसमें स्कूली बच्चे सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित