भरतपुर , मई 28 -- राजस्थान में बृज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग में राजस्थान के डीग में महाराजा सूरजमल के ऐतिहासिक किले में श्रद्धालुओं के प्रवेश को निषेध कर दिए जाने पर गुरुवार को सैकड़ों श्रद्धालुओं ने किले के मुख्यद्वार पर प्रदर्शन करके धरना दिया।
श्रद्धालुओं की भीड़ एवं आक्रोश को देखते सुरक्षा गार्डों ने किले के मुख्य द्वार को बन्द करके ताला लगा दिया। इससे श्रद्धालु भड़क गये और उन्होंने जमकर नारेबाजी की। उन्होंने श्रद्धालुओं के लिए बिना किसी टिकट के किले में प्रवेश की मांग की है।
श्रद्धालुओं का आरोप है कि परिक्रमा के दौरान डीग में किले एवं महलों को देखने की निशुल्क व्यबस्था की जगह 50 रूपए का टिकट लगाना उचित नही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित