महराजगंज , सितम्बर 29 -- महाराजगंज शहर में मंगलवार सुबह करीब सात बजे जिला परिषद मार्केट में एक दुकान में आग लग गई। इससे दुकान में रखा सारा सामान जलकर कर राख हो गया। फायर बिग्रेड व लोगों की मदद से आग पर काबू पर पाया गया। समय रहते आग पर नियंत्रण होने से बड़ा हादसा टल गया। दुकानदार के मुताबिक लाखों का सामान नुकसान की आशंका है।

जानकारी के अनुसार, महराजगंज नगर में जिला परिषद मार्केट है। यहां कारोबारियों ने दुकान व गोदाम बना रखा है। एक कारोबारी ने दुल्हा ड्रेस से संबंधित दुकान खोला था। इसी में मंगलवार को सुबह अचानक धुआं उठा तो सुबह टहल रहे लोगों में अफरा तफरी मच गई। दुकानदार मनोज के मुताबिक लाखाें का सामान अंदर रखा हुआ था। शार्ट सर्किट होने के कारण दुकान में आग लगना बताया जा रहा है। आगे लगने की सूचना लोगाें ने फायर ब्रिगेड को दी। इसके बाद लोगों की मदद आग पर काबू पाया गया। घंटों कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

लोगों ने बताया की अगर समय से आग पर काबू नहीं पाया गया होता तो बड़ा हादसा हो जाता। विस्मिल नगर में सुनील ने बताया कि शहर में हादसों ने निपटने के लिए बेहतर तैयारी नहीं है। कुछ स्थान तो ऐसे हैं, जहां फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंच ही नहीं पाएगी। नगर चौकी इंचार्ज अंकित सिंह ने बताया कि समय से सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई की गई। मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शार्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। जांच पड़ताल की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित