हाजीपुर , मार्च 20 -- पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने शुक्रवार को मोकामा-बरौनी- समस्तीपुर-दरभंगा-सकरी-झंझारपुर-लौकहा बाजार रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया।

श्री सिंह ने निरीक्षण के दौरान रेलखंड के मध्य स्टेशनों, रेल पुलों, रेलवे ट्रैक सहित संरक्षा से जुड़े पहलुओं का जायजा लिया । उन्होंने निरीक्षण के दौरान संरक्षा पर विशेष बल देते हुए इसके प्रति हमेशा चौकसरी बरतने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के क्रम में महाप्रबंधक दिनकरग्राम सिमरिया स्टेशन पहुंचे जहां उन्होंने स्टेशन पर उपलब्ध विभिन्न यात्री सुविधाओं, सुरक्षा, सरंक्षा आदि से जुड़े विविध पहलुओं का गहन जायजा लिया।

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक, सोनपुर अमित सरन तथा अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।महाप्रबंधक ने लौकहा बाजार स्टेशन का भी निरीक्षण किया एवं यात्री सुविधाओं से जुड़े विभिन्न पहलुओं का जायजा लिया। उन्होंने लौकहा बाजार स्टेशन के विकास से जुड़े कार्यों पर अधिकारियों से चर्चा की तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक, समस्तीपुर सन्नी सिन्हा तथा अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

निरीक्षण के क्रम में महाप्रबंधक ने कोसी ब्रिज का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण कर संरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं का जायजा लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित