हाजीपुर, अप्रैल 24 -- पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने शुक्रवार को दानापुर स्थित सीनियर सेकेंड्री रेलवे स्कूल में, नवसृजित 'सृजन' प्रेक्षागृह का उद्घाटन किया। इस अवसर पर पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती सुनीता सिंह एवं संगठन की अन्य सदस्याएं भी उपस्थित थी।
यह प्रेक्षागृह वर्ल्ड क्लास लाइट और साउंड सुविधाओं वाला मल्टी पर्पस ऑडिटोरियम हॉल के साथ 200 दर्शकों के बैठने की क्षमता, एलइडी वीडियो वॉल, कुशन वाली सीट के साथ पुशबैक सीटिंग चेयर आदि सुविधाओं से सुसज्जित है तथा पूर्णत: वातानुकूलित है। इसके स्टेज की चौड़ाई 34 फीट है, जो कि मोटर से संचालित होनेवाले पर्दों से सुसज्जित है।
महाप्रबंधक श्री सिंह ने मधुविहार रेल काॅलोनी का निरीक्षण भी किया एवं काॅलोनीवासी रेलकर्मियों के परिवारों से वार्ता किये एवं आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने दानापुर रेलवे काॅलोनी में टाईप -5 श्रेणी के 5 यूनिट क्वार्टर के निर्माण का शिलान्यास भी किया।
श्री सिंह ने नवनिर्मित मंडल भंडार डिपो, दानापुर का उद्घाटन किया तथा डिपो के प्रागंण में पौधारोपण किया।
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक विनोद कुमार सहित मुख्यालय एवं मंडल के अधिकारीगण भी उपस्थित थे ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित