पटना , जनवरी 20 -- पटना की महापौर सीता साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को शिक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में नगर आयुक्त, पटना नगर निगम, पार्षद-सह-सदस्य शिक्षा समिति, उप नगर आयुक्त-सह-प्राधिकृत पदाधिकारी शिक्षा समिति एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने सहभागिता की।

बैठक के दौरान शिक्षा समिति से संबंधित विभिन्न मामलों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। चिकित्सीय अवकाश के कुल 121 मामलों को स्वीकृति प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त मातृत्व अवकाश के 39 मामलों तथा पितृत्व अवकाश के 04 मामलों को भी स्वीकृति दी गई।

शिक्षकों के विभिन्न विद्यालयों में योगदान (ज्वाइनिंग) से संबंधित कुल 38 मामलों पर विचार करते हुए उनकी स्वीकृति प्रदान की गई। वहीं शिक्षकों के अर्जित अवकाश से संबंधित कुल 65 मामलों को भी स्वीकृत किया गया।

शिक्षकों की उच्च शिक्षा के लिये योग्यता विस्तार से संबंधित कुल 22 आवेदन पत्र प्राप्त हुए, जिन्हें आवश्यक विचारोपरांत स्वीकृति प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त, शिक्षकों के अवैतनिक अवकाश से संबंधित कुल 11 आवेदनों को भी स्वीकृति दी गई।

बैठक में शिक्षकों द्वारा त्याग-पत्र से संबंधित तीन मामलों पर भी निर्णय लेते हुए उन्हें स्वीकृति प्रदान की गई। साथ ही शिक्षक-शिक्षिकाओं से संबंधित कुछ मामले निलंबन/विभागीय कार्रवाई से जुड़े पाए गए, जिन पर नियमानुसार कार्रवाई करने की स्वीकृति प्रदान की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित