सोनीपत , जुलाई 19 -- हरियाणा में सोनीपत के महापौर राजीव जैन ने रविवार को स्वच्छता अभियान में स्वयं भाग लेते हुए झाड़ू लगाकर सफाई की और शहर को स्वच्छ व हरित बनाने का संदेश देने के लिए पौधारोपण भी किया।

लगातार तीसरे सप्ताह स्वच्छता प्रहरी टीम ने महलाना रोड से हैबिटेट क्लब रोड तक स्वैच्छिक सफाई अभियान चलाया। मुख्यमंत्री के स्वच्छता से स्वागत अभियान के तहत सुभाष चौक स्थित कैप्टन विक्रम बत्रा पार्क में विशेष स्वच्छता अभियान और वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

श्री जैन ने कहा कि स्वच्छता केवल नगर निगम की जिम्मेदारी नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक का सामूहिक दायित्व है। उन्होंने लोगों से अपने घर मोहल्ले और सार्वजनिक स्थानों को साफ-सुथरा रखने में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। अभियान में नगर निगम के अधिकारियों स्वच्छता प्रहरी टीम के सदस्यों और जनप्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित