जयपुर , जनवरी 26 -- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को 77वें गणतंत्र दिवस पर सोमवार सुबह यहां मुख्यमंत्री निवास पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया और कहा कि देश की आजादी के लिए महापुरुषों के बलिदान और त्याग के कारण आज हम सब लोकतंत्र की खुली हवा में सांस लेपा रहे हैं।
इस दौरान मुख्यमंत्री को कंपनी कमांडर राजेंद्र शर्मा के नेतृत्व में आरएसी की टुकड़ी ने सलामी दी। इस अवसर पर श्री शर्मा ने सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
श्री शर्मा ने स्वतंत्रता सेनानियों और संविधान निर्माताओं को नमन करते हुए कहा कि हमारा देश दुनिया का सबसे समृद्ध लोकतंत्र है तथा हमारा संविधान विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान है और देश की आजादी के लिए हमारे महापुरुषों ने अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया और उन्हीं के बलिदान और त्याग के कारण आज हम सब लोकतंत्र के साथ खुली हवा में सांस ले पा रहे हैं।
इस दौरान मुख्यमंत्री कार्यालय अधिकारी एवं अन्य अधिकारी- कर्मचारी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित