, May 9 -- मास्को, 9 मई (स्पुतनिक/वार्ता) कज़ाखस्तान के राष्ट्रपति कासिम-जोमार्ट तोकायेव मास्को में रूस के विजय दिवस समारोह में शामिल होंगे।

कज़ाखस्तान राष्ट्रपति के प्रेस सचिव ऐबेक स्मादियारव ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

श्री स्मादियारव ने टेलीग्राम पर कहा, "राष्ट्रपति कासिम-जोमार्ट तोकायेव रूस की महान विजय की 81वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मास्को में आयोजित समारोहों में भाग लेंगे। रूस ने कज़ाख नेता के निर्णय पर संतोष व्यक्त किया है और उनकी मास्को की आगामी कार्य यात्रा को एक 'मैत्रीपूर्ण कदम' बताया है।"श्री स्मादियारव ने बताया कि श्री तोकायेव की मास्को यात्रा के दौरान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ एक बैठक की योजना भी बनाई गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित