रायपुर , अक्टूबर 01 -- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय महानदी जल विवाद सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों को लेकर बुधवार को दिल्ली रवाना हुए। दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच लंबे समय से चले आ रहे महानदी जल विवाद को लेकर महत्वपूर्ण बैठक प्रस्तावित है।
दिल्ली रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं से कहा कि महानदी जल विवाद को लेकर केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) को पत्र लिखा गया है। उन्होंने कहा कि बैठक में दोनों राज्यों के हितों और जल बंटवारे से जुड़े विषयों पर चर्चा होगी। दोनों प्रदेशों के हित में जो भी निर्णय होगा, दोनों राज्य सरकारें उसे स्वीकार करेंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित