महासमुंद , सितंबर 26 -- छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पिछले दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। बारिश के कारण महानदी का जलस्तर बढ़ने के साथ ही नदी-नाले उफान पर हैं। प्रशासन ने नदी किनारे स्थित करीब तीन दर्जन गांवों में अलर्ट जारी कर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

लगातार बारिश और बढ़ते जलस्तर के कारण ग्राम बम्हनी स्थित शासकीय मदिरा दुकान चारों ओर से पानी से घिर गई है। दुकान की सुरक्षा में तैनात दो सुरक्षाकर्मी छगन लाल कुर्रे और ईद कुमार टण्डन बाढ़ के पानी के बीच फंस गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित