चंडीगढ़ , अप्रैल 11 -- हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को नमन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि फुले ने अपना पूरा जीवन समाज में व्याप्त कुरीतियों, जाति आधारित भेदभाव और असमानता के खिलाफ संघर्ष में समर्पित किया। उन्होंने शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन का सबसे प्रभावी माध्यम मानते हुए वंचित वर्गों के उत्थान का मार्ग प्रशस्त किया।

उन्होंने कहा कि महिलाओं और पिछड़े वर्गों को शिक्षा से जोड़ने में फुले की भूमिका ऐतिहासिक रही है। उनके प्रयासों से समाज में जागरूकता बढ़ी और समानता व सामाजिक न्याय की मजबूत नींव पड़ी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित