रायपुर , जनवरी 30 -- छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों के माध्यम से भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा दी। उन्होंने सत्याग्रह के जरिए यह संदेश दिया कि दृढ़ संकल्प और आत्मबल से जीवन की हर चुनौती का सामना किया जा सकता है। गांधी जी के विचार आज भी समाज को नैतिकता, शांति और सहिष्णुता का मार्ग दिखाते हैं।
इस दौरान राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा और राम गर्ग भी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित