उज्जैन , सितंबर 25 -- मध्यप्रदेश में उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के समीप महाकाल महालोक में स्थापित की जाने वाली 92 प्रतिमाओं का निर्माण कार्य जारी है। जिसमें 35 पत्थर तथा 57 धातु की प्रतिमाएं शामिल हैं।
संभागायुक्त सह सिंहस्थ मेला अधिकारी आशीष सिंह एवं कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने शुक्रवार को प्रतिमा निर्माण कार्यशाला का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की जानकारी ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित