उज्जैन , मई 26 -- मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर परिसर में रसराज प्रभात नृत्य संस्थान के कलाकारों द्वारा भगवान महाकालेश्वर के चरणों में 18 घंटे की सतत नृत्यांजलि और तालांजलि अर्पित की जा रही है।

कार्यक्रम की शुरुआत आज प्रातःकालीन भस्म आरती के बाद हुई। कलाकार लगातार नृत्य और तबला वादन के माध्यम से भगवान महाकालेश्वर की आराधना कर रहे हैं। आयोजकों के अनुसार यह नृत्यांजलि और तालांजलि कार्यक्रम रात्रिकालीन शयन आरती तक जारी रहेगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और मंदिर परिसर में मौजूद दर्शनार्थी कलाकारों की प्रस्तुति का आनंद ले रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित