उज्जैन , मई 27 -- मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध भगवान महाकालेश्वर मंदिर में आगामी 30 जुलाई से शुरू होने वाले 21वें अखिल भारतीय श्रावण महोत्सव-2026 में देशभर के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के कलाकार प्रस्तुति देंगे।
श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के तत्वावधान में वर्ष 2004 से निरंतर आयोजित किए जा रहे इस महोत्सव का आयोजन इस वर्ष भी श्रावण माह 30 जुलाई से 07 सितंबर 2026 तक किया जाएगा। मंदिर समिति के अनुसार श्रावण और भाद्रपद माह के प्रत्येक शनिवार को श्रावण महोत्सव के अंतर्गत सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिनमें देशभर के कलाकारों को आमंत्रित किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित