उज्जैन , अगस्त 08 -- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार देर रात उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे और श्री महाकालेश्वर की शयन आरती में शामिल हुए।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार श्री यादव ने श्री महाकालेश्वर मंदिर में पहुंचने के बाद गर्भगृह में भगवान श्री महाकालेश्वर और श्री नंदी जी का पूजन-अर्चन किया। इसके पश्चात वे श्री महाकालेश्वर की शयन आरती में सम्मिलित हुए। इस दौरान वे भगवान की भक्ति में लीन नजर आए और झांझ बजाई। उन्होंने मंदिर में आए श्रद्धालुओं से बातचीत कर दर्शन व्यवस्था के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित