श्रीनगर , सितंबर 26 -- जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री एवं पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने शनिवार को 'धर्मनिरपेक्ष सोच' वाले लोगों से अपील की कि वे देश में लोकतंत्र और भाईचारे की रक्षा के लिए 29 सितंबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाले विरोध-प्रदर्शन में हिस्सा लें।
सुश्री मुफ्ती ने सोशल मीडिया पर कहा कि यह विरोध-प्रदर्शन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगा और उन्होंने भारत के 'लोकतांत्रिक और धर्मनिरपेक्ष मूल्यों' को मानने वाले लोगों से इस सभा में शामिल होने का आग्रह किया। उन्होंने अपने पोस्ट में एक वीडियो संदेश के जरिए आरोप लगाया कि मस्जिदों, दरगाहों और गिरिजाघरों को 'बेरहमी से तोड़ा' जा रहा है और दावा किया कि विपक्ष के समर्थकों और 'धर्मनिरपेक्ष सोच वाले लोगों, खासकर मुसलमानों' के नाम मतदाता सूची से हटाये जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित