चंडीगढ़ , अक्टूबर 14 -- हरियाणा के सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र की भारतीय जनता पाटभाजपा सरकार की आर्थिक नीतियों पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि आवश्यक खाद्य पदार्थों की कीमतों में लगातार वृद्धि से गरीब, किसान, मजदूर, कर्मचारी और मध्यम वर्गीय परिवारों का घरेलू बजट बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।
सैलजा ने कहा कि उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार खुदरा महंगाई दर 5.54 प्रतिशत और खाद्य महंगाई दर 7.74 प्रतिशत तक पहुंची थी। प्याज की कीमतों में 108 प्रतिशत, लहसुन में करीब 55 प्रतिशत और अदरक में लगभग 63 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई। उन्होंने कहा कि खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतों का सबसे अधिक असर सीमित आय वाले परिवारों पर पड़ता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित