चंडीगढ़ , सितंबर 15 -- हरियाणा में सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार की आर्थिक नीतियों और महंगाई पर प्रभावी नियंत्रण न होने से गरीब और मध्यम वर्ग का घरेलू बजट बिगड़ गया है। सरकार महंगाई नियंत्रित होने के दावे कर रही है, जबकि आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं।

कुमारी सैलजा ने कहा कि अगस्त में देश की खुदरा महंगाई दर बढ़कर 4.82 प्रतिशत पहुंच गई। हरियाणा में यह 3.92 प्रतिशत रही। ग्रामीण क्षेत्रों में महंगाई दर 4.46 प्रतिशत और शहरी क्षेत्रों में 3.38 प्रतिशत दर्ज की गई। उन्होंने कहा कि इसका सबसे ज्यादा असर गांवों, किसानों, मजदूरों और सीमित आय वाले परिवारों पर पड़ रहा है।

उन्होंने बताया कि पिछले एक वर्ष में प्याज के दाम करीब 48 प्रतिशत, लहसुन 44 प्रतिशत, चीनी 29 प्रतिशत और अरहर दाल 6.5 प्रतिशत महंगी हुई है। दूध, बिजली, कपड़े, चप्पल, गेहूं पिसाई और मकान का किराया भी बढ़ा है। आय में अपेक्षित वृद्धि नहीं होने से परिवार भोजन, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे जरूरी खर्चों में कटौती करने को मजबूर हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित