चंडीगढ़ , मई 18 -- चंडीगढ़ में पेट्रोल डीजल और कमर्शियल गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ चंडीगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस ने सेक्टर-38 मार्केट में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष एच.एस. लक्की और महिला कांग्रेस अध्यक्ष नंदिता हुड्डा ने किया। कार्यक्रम का आयोजन ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष सैल्वी सेठी ने किया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में झंडे, बैनर और तख्तियां लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि महंगाई ने आम जनता का जीवन कठिन बना दिया है।
सभा को संबोधित करते हुए एच.एस. लक्की ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार महंगाई के मुद्दे पर सबसे ज्यादा विफल रही है। पिछले 12 वर्षों में महिलाएं, युवा, नौकरीपेशा वर्ग और छात्र सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं। पेट्रोल, डीजल और कमर्शियल गैस की कीमतों ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। चाय से लेकर रेस्तरां तक हर चीज महंगी हो चुकी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित