चंडीगढ़ , मई 23 -- हरियाणा में सिरसा की सांसद कुमारी सेलजा ने राज्य सरकार पर केवल घोषणाएं करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं के लिए पर्याप्त बजट नहीं दिया जा रहा, जिससे जनता को मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।
सैलजा ने कहा कि पेट्रोल और सीएनजी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी से आम परिवारों का बजट बिगड़ गया है। बढ़ती महंगाई से परिवहन, खेती और रोजमर्रा के खर्चों पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों को पहले खाद और डीजल के लिए लाइनों में लगना पड़ा और अब फसल बेचने के लिए पोर्टल व ओटीपी की समस्याओं से जूझना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि सरकार ने 72 घंटे में भुगतान का दावा किया था, लेकिन किसानों को कई सप्ताह इंतजार करना पड़ा। वहीं बैंकों में नकदी की कमी के कारण किसानों को अपनी ही राशि निकालने में दिक्कत हो रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित