चंडीगढ़ , जून 3 -- हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपिंदर सिंह हुड्डा की अध्यक्षता में कांग्रेस विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में महंगाई, पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतें, मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण (एसआईआर), बैंक घोटाला, पेपर लीक, नीट परीक्षा, भर्ती रद्द होने, सीबीएसई पेपर जांच, बिगड़ती कानून व्यवस्था तथा बिजली-पानी की समस्याओं समेत कई जनहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। कांग्रेस विधायकों ने इन मुद्दों को लेकर प्रदेशव्यापी आंदोलन चलाने का सुझाव भी दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित